सिमडेगा: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने बाघचट्टा बाजार में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाया जागरूकता
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सिमडेगा के कलाकारों के द्वारा शुक्रवार को 3:00 बजे बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया ।इस दौरान कलादल में आदि कला मंच के कलाकारों ने गीत संगीत के द्वारा गांजा भांग को क्लीन ब्राउन शुगर आदि चीजों का व्यापार नहीं करने, इसके अलावा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।