बड़वारा: बड़वारा नगर में प्रतिबंध के बावजूद भी धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
Badwara, Katni | Jun 4, 2026 बड़वारा नगर के भीतर प्रशासन द्वारा भारी और ओवरलोड वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के मुख्य मार्गों से रोजाना नो-एंट्री के दौरान भी बेखौफ होकर ओवरलोड डंपर और ट्रक धड़ल्ले से गुजर रहे हैं।