ललितपुर: ललितपुर के थाना जाखलौन क्षेत्र में युवक का शव कुएं में मिलने की जानकारी क्षेत्राधिकार सदर ने दी
थाना जाखलौन क्षेत्रांतर्गत 29 वर्षीय युवक के कस्बा जाखलौन स्थित एक कुएं में डूबने की सूचना प्राप्त हुई,तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कुएं से बाहर निकाला गया व नियमानुसार कब्जा पुलिस लेते हुए पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रकरण की जांच करने पर पाया गया कि मृतक अपने अन्य पाँच साथियों साथ कुएं में नहाने के लिए उतरा था और डूबने से उसकी मौत हो गई।