गभाना: गभाना थाना पर डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
गभाना थाना परिसर में शुक्रवार को सुबह दस बजे से आगामी डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभ्रांत नागरिकों और आयोजन समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों और शोभायात्राओं के रूट की जानकारी ली।