मोहनपुर: बघड़ा पंचायत में श्रीमद्भगवद् कथा का समापन, हवन-भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, सुदामा चरित से प्रेरणादायक संदेश
मोहनपुर प्रखंड के बघड़ा पंचायत में आयोजित श्रीमद्भगवद् कथा के अंतिम दिन हवन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। पूरे दिन क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए खीर, पूरी और सब्जी का महाप्रसाद परोसा गया। भंडारे में करीब दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।