एकंगरसराय: हिलसा एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर हैदरपुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी
शनिवार को हिलसा एकंगरसराय मुख्य मार्ग के हैदरपुर गांव के समीप बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी। जख्मी व्यक्ति की पहचान सारण जिला के सोनपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुधीर यादव के रूप में किया गया। सूत्रों के मुताबिक इस्लामपुर में प्राइवेट बैंक मे समूह लोन देने का कार्य करते है।शनिवार को इस्लामपुर से एकंगरसराय होते हिलसा आ रहे थे।