होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने
8 से 10 जून तक होने वाली खगोलीय घटना की दी जानकारी
रविवार को नर्मदापुरम की विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 से 10 जून तक शाम के समय पश्चिमी आकाश में एक आकर्षक और दुर्लभ खगोलीय दृश्य देखने को मिलेगा। इस दौरान सौर मंडल के दो सबसे चमकदार ग्रह, शुक्र ग्रह और बृहस्पति ग्रह,आकाश में एक-दूसरे के बेहद करीब दिखाई देंगे। खगोल विज्ञान में इस प्रकार की घटना को कंजंक्शन कहा जाता है।