बलिया: हत्या के दिन राज सिंह बलिया के आनंद नगर में थे मौजूद, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल
Ballia, Ballia | May 13, 2026 पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए के हत्या के मामले में बुधवार की दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार घटना के दिन राज सिंह अपने आनंद नगर स्थित घर पर था। सीसीटीवी फुटेज में आते—जाते हुए राज सिंह साफ दिख रहा है, हालांकि वीडियो बीते छह मई के दिन का है या नहीं। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पा रही है।