गाज़ीपुर: सुभासपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक, 2027 चुनाव की रणनीति पर चर्चा
गाजीपुर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक संगठन समीक्षा बैठक में समाजवादी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला गया। लंका स्टेशन रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुभासपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।