राठ: चेयरमैन द्वारा सांसद के खिलाफ की गई टिप्पणी से लोधी समाज में आक्रोश, राठ तहसील में लोगों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Rath, Hamirpur | May 16, 2026 राठ तहसील परिसर में आज शनिवार को अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आक्रोशित लोगों ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह के विरुद्ध हमीरपुर चेयरमैन के द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज होकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन भी उप जिलाधिकारी को दिया।