पोहरी: पोहरी क्षेत्र के चेहली व नारायणपुरा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,85 मरीजो की जांच व उपचार हुआ
Pohri, Shivpuri | Jun 10, 2026 स्वास्थ्य विभाग और विकास संवाद के संयुक्त तत्वाधान में एड अमेरिका के सहयोग से संचालित टीबी निवारण परियोजना के चेहली और नारायणपुरा गांवों मे बुधवार दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क टीबी निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदायों को टीबी के बारे में जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।