औरैया: मोहल्ला दयालपुर के राजपूत मोहल्ला में पकड़ी गई अवैध असलाह फैक्ट्री, भारी मात्रा में असलाह बरामद, एसपी ने दी जानकारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयालपुर के राजपूत मोहल्ला में पुलिस टीम द्वारा बुधवार गुरुवार की रात्रि करीब 3:30 बजे अवैध असलाह फैक्ट्री पकड़ी गई। जिसमें भारी मात्रा में असलाहे बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बताया की मौके पर दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए तथा पकड़ने वाली टीम को ₹25000 का इनाम दिया गया है।