औरैया: शहर के देवकली चौकी के समीप गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई डुबकी, जिला प्रशासन ने लगाया कैंप
शहर से 5 किलोमीटर दूर स्थित देवकली चौकी के समीप यमुना तट पर गुरुवार सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं द्वारा स्नान करने के लिए श्रद्धा की डुबकी लगाई गई। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कैंप भी लगाया गया। जहां पर अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को धरती पर गंगा अवतरित हुई थी इसी के चलते यह पर्व मनाया जाने लगा।