औरैया: कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर स्थित होटल में गलत काम की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, होटल संचालकों में मचा हड़कंप
सदर कोतवाली क्षेत्र के जालौन रोड पर स्थित एक होटल में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक से डायल 112 एवं चीता पुलिस पहुंच गई। पुलिस आनन फानन में होटल के अंदर गई और मामले की जांच पड़ताल की। वहीं आसपास के लोगों द्वारा जानकारी दी गई आए दिन यहां पर गलत कामों को अंजाम दिया जाता था। शायद इसी के चलते पुलिस द्वारा यहां पर छापेमारी की गई।