मेसकौर: तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर संपन्न, 120 समस्याओं का हुआ समाधान
Meskaur, Nawada | Jun 18, 2026 मेसकौर। प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय सहयोग सह जनकल्याण शिविर गुरुवार को संपन्न हो गया। शिविर में कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 120 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।