गोविंदगढ़: बामनी खेडा में चार्जिंग पर लगे मोबाइल में हुआ धमाका, 15 दिन पुराना मोबाइल बना आग का गोला, किताब और पर्स जले
रामगढ़ कस्बे के बामणी खेड़ा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का मोबाइल फोन अचानक धमाके के साथ फट गया। बामनी खेडा गांव निवासी अमर सिंह पुत्र ज्ञानचंद ने करीब 15 दिन पहले रामगढ़ से मोबाइल खरीदा था। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह नया फोन इतनी जल्दी “टाइम बम” बन जाएगा।