अमरोहा: अमरोहा शहर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Amroha, Amroha | Jul 10, 2026 अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में सवार युवक कथित तौर पर शराब के नशे में थे।