चुनावी वादा भी प्यार के वादे जैसा निकला! डुमरामा मैदान की घेराबंदी का सपना अब तक अधूरा
अमरपुर। डुमरामा उच्च विद्यालय के समीप स्थित खेल मैदान में चुनाव के समय नेताओं की आवाजाही तो खूब होती है, लेकिन मैदान की घेराबंदी का वादा आज भी जमीन पर नजर नहीं आता। चुनाव के दौरान नेताओं ने मैदान को सुरक्षित करने और घेराबंदी कराने की बात कही थी, मगर चुनाव खत्म होते ही वादे भी जैसे गायब हो गए। स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों का सवाल है—आखिर कब पूरा होगा मैदान की घेराबंदी का चुनावी वादा?
#अमरपुर #डुमरामा #चुनावीवादा #खेलमैदान #बिहारन्यूज #जनताकीसवाल #नेताओंकावादा #स्थानीयसमस्या
Amarpur, Banka | Sep 10, 2026