कैराना: कैराना में खुरगान खनन स्थल पर मारपीट और फायरिंग, दो लोग हुए घायल, वीडियो हुआ वायरल
Kairana, Shamli | May 17, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव खुरगान यमुना खादर क्षेत्र में मैसर्स आर्या लोजिस्टिक के नाम से वैध रेत खनन पट्टा संचालित है। जहां खुरगान निवासी बासा का पुत्र आजम और तसव्वर ट्रक लेकर खनन स्थल पर ट्रक में रेत भरवाने पहुंचे। आरोप है कि जब पट्टा प्रबंधक गौतम सिंह ने रेत का भुगतान मांगा, तो आरोपियों ने गाली—गलौज की।