बक्सर: बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय में सातवीं लघु सिंचाई गणना की समीक्षा की, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Dec 20, 2025 बक्सर के सदर प्रखंड में बीडीओ साधु शरण पांडे की अध्यक्षता में शुक्रवार को 2:30 बजे अपराह्न में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लघु सिंचाई गणना को सफलतापूर्वक संचालित करने पर चर्चा की गई। बीडीओ ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह में जियो टैगिंग का काम पूरा करना है। सभी सिंचाई संरचनाओं का भौगोलिक सत्यापन किया जाएगा और डेटा मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड किया जाएगा।