आरा: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को याद कर सम्मान में परिजनों को किया गया सम्मानित, संभवना स्कूल में हुआ कार्यक्रम
Arrah, Bhojpur | Jul 27, 2026 कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर भोजपुर के आरा शहर में ऐसा भावुक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसने हर किसी के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। यहां देश की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों और शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया गया।