विदिशा नगर: सात दिन बाद थमी हड़ताल, आश्वासन के बाद काम पर लौटे संविदा स्वास्थ्यकर्मी
विभिन्न मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। कर्मचारी 2 जून से हड़ताल पर थे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं। प्रदेश स्तर पर शासन और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई बातचीत के बाद कई मांगों पर सहमति बनने की जानकारी दी गई।