जींद: जींद में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 14 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश
एसडीएम सत्यवान मान ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की और बूथ लेवल अधिकारियों को 14 जुलाई तक मतदाता गणना प्रपत्र जमा कर डिजिटलीकरण पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। 21 जुलाई को प्रारंभिक और 22 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।