भरथना: महेवा बस्ती में जमीन विवाद के चलते भाइयों के बीच हुई मारपीट, इनफ्लुएंसर रिचा तिवारी सहित कई घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम महेवा बस्ती में सोमवार देरशाम6 बजे जमीन व मकान पर कब्जे को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें छोटे भाई व उनके परिवार के कई लोग घायल हो गए।पीड़ित कृष्णकांत तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई समेत अन्य लोगों ने हमला कर उन्हें, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर उनकी बेटी रिचा तिवारी व बेटों को घायल कर दिया.