सुसनेर: मंडी में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों से की चर्चा, गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाने पर मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
आज शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमल सिंह यादव कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि दीपक राठौर, निजी सहायक यशपाल परमार के साथ आगर रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे। यहा उन्होंने किसानों से चर्चा की। इस दोरान सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं ख़रीदी की तारीख आगे बढ़ाए जाने पर जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ छलावा बताया।