फारबिसगंज: किरकिचिया से एक भैंस को चोरी कर ले कर जा रहे तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने किया पुलिस के सपुर्द
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया से एक भैंस को चोरी कर ले कर जा रहे तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार की शाम खदेड़ कर पकड़ कर फारबिसगंज थाना पुलिस के सपुर्द कर दिया है। बताया जाता है मवेशी चोरी के आरोप में पकड़े गए तीन युवक में एक किरकिचिया पंचायत के तो दो रामपुर निवासी बताएं जा रहे है.