खड़गपुर: सती स्थान गांव में बिजली के करंट से युवक घायल, मायागंज अस्पताल में मौत
थाना क्षेत्र के सती स्थान गांव में शनिवार की रात्रि 24 वर्षीय युवक बिजली का करेंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया । गंभीर रूप से जख्मी युवक को परिजनों ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया।जहां ड्यूटी पर डॉक्टर प्रेमलता ने प्राथमिक चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया। वहीं इलाज के दौरान रविवार सुबह 8:30 मौत हो गई।