सिराथू: गुलामीपुर में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, तीन लोग पिकअप की केबिन में फंसे, पुलिस ने निकालकर भेजा अस्पताल
शनिवार रविवार के मध्य रात्रि सिराथू इलाके के नेशनल हाईवे गुलामीपुर में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप गाड़ी भिड़ गई हैमइस घटना में पिकअप सवार तीन लोग केबिन में फंस गए थे। पुलिस ने फंसे हुए लोगों को निकलवाया और एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवा दिया है।बताया जाता है कि तेज रफ्तार में पिकअप थी जो नियंत्रण खो चुकी थी।