मढ़ौरा: घर से मढ़ौरा कोचिंग जा रहा आठवीं वर्ग का छात्र हुआ लापता
मढ़ौरा पुरानी बाजार से कोचिंग पढ़ने के लिए जा रहा एक छात्र आठवीं वर्ग का छात्र लापता हो गया जिसके बाद पुलिस ने परिजनो के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाई बुधवार की दोपहर बारह बजे से शुरु कर दिया है। पुलिस बताया कि लापता हुए किशोर दीपक कुमार के परिजन शिवनाथ राय के आवेदन पर किशोर के अपहरण मामले में अज्ञात के विरुद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।