खागा: भाजपा की प्रचंड जीत के बाद खागा विधायक और चेयरमैन ने निकाला जुलूस, तीन राज्यों में लहराएगा भगवा झंडा, जीत की दी बधाई
फतेहपुर जिले के खागा में विधायक और चेयर मैन गीता सिंह ने भाजपाइयों के साथ जुलूस निकालकर खागा कस्बे में भ्रमण किया। खागा विधायक ने कहा कि जिस तरह की यह जीत है इसके लिए पश्चिम बंगाल की जनता ने अच्छी सरकार बनाई है।ममता बनर्जी की सरकार में जिस तरह से वहां के हिंदुओं का अपमान और हत्या हुई तो जनता ने ममता सरकार का सुपड़ा साफ कर दिया।