जैतपुर: अमलाई थाना क्षेत्र: अमलाई चौक में ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो घायल
अमलाई थाना क्षेत्र के अमलाई चौक एन एच 43 में तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को ठोकर मार दी जिससे पिकअप सवार दो लोग गंभीर घायल हुए है।बताया गया कि पिकअप में गेहूं लोड कर पत्रकार राजनरायन और उनके भाई घर जा रहे थे तभी घटना घटी है। जिसमें दोनों को गंभीर चोट आई है।पुलिस मामले में शुक्रवार सुबह 9 बजे से जांच कर रही है।