गभाना: चंडौस क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार किशोरी 10 जून को बिना बताए घर से कहीं चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बेटी के अचानक लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।