Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
image
image

डेरापुर थाना क्षेत्र के ओयो होटल में युवक-युवती मिलने की सूचना पर हंगामा, पुलिस दोनों को लाई थाने, जांच जारी डेरापुर, थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता के समीप स्थित एक ओयो होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू रक्षा दल और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक पर कथित रूप से पहचान छिपाकर होटल में कमरा बुक कराने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवक-युवती को पूछताछ के लिए थाना डेरापुर ले आई। जानकारी के अनुसार, होटल में युवक और युवती के ठहरने की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए होटल के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों से पूछताछ की। साथ ही युवती के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई। हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवक ने होटल में कमरा बुक कराने के दौरान अपनी तथा युवती की पहचान छिपाने के उद्देश्य से कथित रूप से आधार कार्ड में हेरफेर कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। संगठन ने होटल के रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज तथा पूर्व में जमा कराए गए पहचान पत्रों की जांच कराने की मांग की है। संगठन का यह भी दावा है कि युवक पूर्व में भी कई बार उक्त युवती के साथ होटल आया था, जिसकी भी जांच कराई जानी चाहिए। घटना के बाद संगठन की ओर से थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बताया कि युवक और युवती से पूछताछ की गई है। होटल संचालक एवं कर्मचारियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। होटल में प्रस्तुत दस्तावेजों, बुकिंग रिकॉर्ड तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में दस्तावेजों में कूटरचना, पहचान छिपाने अथवा किसी अन्य कानून के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।