मऊरानीपुर: भदरवारा के प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जवारे खोटने पहुंचे भक्त
झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम भदरवारा स्थित प्राचीन मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्रि के नौवें दिन सोमवार सुबह 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। वहीं, सुबह से ही श्रद्धालु जवारे लेकर उन्हें खोटने के लिए मंदिर परिसर पहुंच रहे हैं। मंदिर में भक्तों द्वारा कन्या भोज का आयोजन भी किया