दुधि: आवास प्लस सर्वेक्षण को लेकर खुली बैठक, प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची पढ़कर सुनाई गई
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौरा और पिपरडीह में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने के लिए खुली बैठक जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और पात्रता सूची का अवलोकन किया ।