कोतवाली थाना क्षेत्र में एक दिन में ऑनलाइन ठगी के दो मामले सामने आए। जिसमें से एक मामले में सिंचाई विभाग के पूर्व कर्मचारी की पत्नी को ठग ने नकली एलआईसी अधिकारी बनकर काल किया और पति की बीमा राशि देने के बहाने 69997 रुपए हड़प लिए। इसी तरह, खड़कपुरा के एक बुजुर्ग के साथ भी धोखाधड़ी हुई है ।