झुंझुनू: बगड़ में घर के बाहर बंधी गाय पर अज्ञात जानवर का हमला, पैंथर की सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम पहुँची
झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में शनिवार देर शाम करीब 8 बजे के आसपास मेड़तिया हाउस में पैंथर आने की सूचना पर बगड़ पुलिस व वन विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और पग मार्क देखने के बाद वनकर्मियों ने बताया कि जिसे पैंथर समझ रहे हैं वह कुत्ता है। देर शाम मेड़तिया हाउस परिसर में एक घर के बाहर एक गाय खूंटे से बंधी थी।