बहराइच: बहराइच में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों और क्लीनिकों पर की गई कार्रवाई
बहराइच में नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना अधिनियम 2010 एवं जांच टीम द्वारा शहर में संचालित विभिन्न हॉस्पिटल और क्लीनिकों का निरीक्षण किया। इस दौरान गौतम गाजी पॉली क्लीनिक, विंस हॉस्पिटल, अल्फा डायग्नोस्टिक और उजमा हेल्थ केयर सेंटर को अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिनको नोटिस जारी की एक सप्ताह में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सीएमओ ने जानकारी दी।