बांसवाड़ा: GGTU का 11वां स्थापना दिवस मनाया, सांसद डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा- भारत की धरती पर जन्म लेना ही सबसे शुभ मुहूर्त
गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा का 11वां स्थापना दिवस बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित राणा पूंजा सभागार में गरिमामय माहौल में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने राष्ट्रवाद, शिक्षा और युवा शक्ति पर अपने विचार रखते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन का प्रेरक प्रसंग साझा किया।