हज़ारीबाग: मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, मरीज गंभीर, अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग
मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप हजारीबाग:इचाक के मोक्तमा गांव की नैना कुमारी को प्रसव के लिए सेंट कोलंबस मिशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि दोबारा इलाज के लिए 50 हजार रुपये मांगे गए, जिस पर हंगामा हो गया।युवा नेता गौतम कुमार ने मामले की जांच और अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।