अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिवस सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बलिया रेलवे स्टेशन पर सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम जनता, गरीबों और जरूरतमंदों के बीच मिष्ठान व कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश