अंबाह: अंबाह नगर बायपास पर टायर फटने से भीषण जाम, एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन फंसे
Ambah, Morena | Oct 20, 2026 अंबाह मुरैना रोड नए बायपास पर ट्रक का टायर फटने से करीब 01 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। जाम में बस गाड़ियां सहित मरीजों का ले जाने वाली एम्बुलेंस बीते करीब डेढ़ घंटे से फंसी हुई है जिससे महिला बच्चे सहित अन्य लोग परेशान हैं। वही जाम लगने के पीछे की बड़ी वजह नए बायपास पर निर्माण कार्य के दौरान अप्रोच मार्ग को पक्का नहीं किया गया है ।