बालोद: गलत नाली निर्माण पर भड़का विरोध, पार्षदों के साथ नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठीं नगर पालिका अध्यक्ष; अफसरशाही पर उठे सवाल
Balod, Balod | Apr 12, 2026 बालोद के बस स्टैंड क्षेत्र में त्रुटिपूर्ण नाली निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और व्यापारियों ने रविवार दोपहर 12 बजे नेशनल हाईवे पर धरना दिया। बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।