Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
image
image

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारों से गूंजा रक्सौल:- आज दिनांक 23.07.2026 शहर के बाटा चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला रक्सौल प्रखंड के अध्यक्ष बिकेश चन्द्रवंशी की अध्यक्षता में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल शामिल हुए जिन्होंने सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि देश में बेऔलादों की सरकार चल रही है जिस प्रकार 20 जुलाई को दिल्ली के जतंर मंतर पर निर्दोष विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया वो दुर्भाग्यपूर्ण है जिसकी जितनी निंदा की जाये बहुत कम है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष न्याय योद्धा जननायक श्री राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस के द्वारा जो बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया वो गृहमंत्री अमित शाह के इशारे पर किया गया जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और गृहमंत्री का स्पष्टीकरण जबाब नही आता है तो बहुत बड़ा छात्र आन्दोलन किया जाएगा क्योंकि जो युवा देश में सत्ता परिवर्तन कर सकते हैं वो सरकार को गद्दी से हटा भी सकते हैं। युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि 12 वर्षों में सैकड़ों बार पेपर लीक हुए हैं लेकिन बशर्म सरकार एक मंत्री से इस्तीफा तक नहीं ले रही है इससे स्पष्ट होता है कि देश की सभी परीक्षाओं में जो प्रश्न पत्र लीक हो रहें हैं उसका रुपया भाजपा सरकार के खजाने में जा रही है। उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमर अंसारी, संतोष कुमार सिंह, इम्तेयाज अहमद,अफरोज आलम,राजद संगठन प्रभारी सुभाष यादव,सुधन यादव, कुन्दन कुमार,दीपक भारती, मनीष कुमार, उमेश कुमार, अभिषेक कुमार, मनोहर कुमार,जिशान अंसारी, देवदत्त कुमार, आर्यन कुमार,सदरे आलम, सहित अनेकों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Raxaul, East Champaran | Jul 23, 2026

MORE NEWS