हुज़ूर: जाट खेड़ी में घर में आग लगने से जिंदा जले पति-पत्नी; बिस्तर पर मिली हड्डियां और राख, पोटलियों में बांधकर ले गई पुलिस
Huzur, Bhopal | Nov 15, 2024 भोपाल में घर में आग लगने से पति-पत्नी जिंदा जल गए।बिस्तर पर दोनों की हड़्डियां और राख मिली। आग से पूरे घर का सामान जल गया। पुलिस को पोटलियों में बांधकर शवों को ले जाना पड़ा। घटना मिसरोद थाना क्षेत्र जाटखेड़ी की है। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं उठते देखा तब मामले का खुलासा हुआ।बिस्तर पर दंपती के शव जली हालत में मिले।