हुज़ूर: न्यू जेल रोड स्थित द्वारका धाम और गोकुलधाम कॉलोनियों में 25 घंटे से बिजली गुल, सीएम हाउस पहुंचे लोग
Huzur, Bhopal | Nov 15, 2024 भोपाल की न्यू जेल रोड स्थित दो बड़ी कॉलोनियों द्वारकाधाम और गोकुल धाम में 25 घंटे से बिजली गुल रही।इससे दोनों कॉलोनी के करीब 700 घरों में रातभर अंधेरा रहा। रात में गांधीनगर थाना घेरने के बाद रहवासी सीएमहाउस पहुंचे और बिजली बहाल करने की मांग की। शुक्रवार को मंत्री विश्वास सारंग से भी मिले।उनका कहना है कि हमने पूरी राशि दी पर बिल्डर ने जमा नहीं कराई।