भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र के कारपेट सिटी के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव
भदोही थाना क्षेत्र के बुढ़वा कुकरौती गांव निवासी हरिश्चंद्र पटेल (40) का शव शुक्रवार को गांव के बाहर नदी किनारे संदिग्ध अवस्था में पाया गया। परिजनों के अनुसार, वह 25 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 बजे किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए थे। अगले दिन उनका शव ग्रामीणों ने नदी किनारे देखा। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने शव की पहचान की।