ब्यौहारी: ब्यौहारी के पपरेडी में खेत में मिला संदिग्ध हालत में बंगाली डॉक्टर का शव, घर से आधा किलोमीटर दूर
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में संदिग्ध अवस्था में बंगाली डॉक्टर की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल कर रही है। घर से आधा किलो मीटर दूर खेत में बंगाली डॉक्टर का शव गांव के लोगों ने देख मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।