गाज़ियाबाद: राहगीरों के साथ लूट करने वाले दो अभियुक्तों को मधुबन बापूधाम पुलिस ने सदरपुर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम पुलिस ने राहगीरों के साथ लूट करने वाले दो अभियुक्त रोहित और दीपक को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मधुबन बापूधाम मुकेश शर्मा ने बताया कि रोहित और दीपक राहगीरों के साथ तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देते और फरार हो जाते उनके पास से लूटा हुआ एक मोबाइल फोन, एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।