अररिया: ऑपरेशन प्रहार के तहत आरएस थाना पुलिस ने 101 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार 2 युवकों को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 26, 2026 अररिया एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरएस थाना पुलिस की ओर से अररिया रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327ई में वाहन चेकिंग के दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों के पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों युवक रानीगंज थाना क्षेत्र के नड़की वार्ड संख्या चार का रहने वाला